रांची नगर निगम ने कर्बला चौक से बहु बाजार मार्ग पर चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, 14 अस्थायी संरचनाएं हटाई गईं

रांची नगर निगम ने कर्बला चौक से बहु बाजार मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 14 अस्थायी संरचनाएं हटाईं। कार्रवाई का उद्देश्य यातायात सुचारू बनाना और सार्वजनिक भूमि खाली कराना था।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 अक्टूबर को वार्ड संख्या-16, मौजा कोनका के अंतर्गत कर्बला चौक से बहु बाजार मार्ग के समीप सरकारी भूमि और सड़क फ्लैंक पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान बिना किसी अनुमति के संचालित लगभग 14 दुकानों, गुमटियों, अवैध मीट दुकानों, शेड और जर्जर बाउंड्री वॉल जैसी अस्थायी संरचनाओं को हटा दिया गया। जर्जर बाउंड्री वॉल के हटने से सुलभ शौचालय तक आम नागरिकों की पहुंच आसान हो गई है।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इससे पूर्व आम सूचना जारी कर अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के भीतर खुद से कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद ही यह नियमानुकूल कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने सख्त चेतावनी दी है कि बिना अनुमति सड़क या सार्वजनिक स्थान पर किसी भी तरह की वेंडिंग, फल-सब्जी बाजार या व्यावसायिक गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। भविष्य में दोबारा कब्जा करने या यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।