अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची प्रेस क्लब में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में ऐसी प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाई गई सूचना सामग्रियों को बारीकी से देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में इस तरह की चित्र प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचती है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विजिटर बुक में अपने विचार भी दर्ज किए और प्रदर्शनी की सराहना की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।