रांची : दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई है। 10 से 21 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 38,290 चालान जारी कर 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 24,413 चालान काटे गए।
वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 7,782, तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 1,931 और रेड लाइट का उल्लंघन करने पर 823 चालान जारी किए गए। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 232, बिना बीमा के 127 और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 116 चालान काटे गए।


