रांची: हर पात्र परिवार को पक्के मकान का अधिकार दिलाने और उन्हें मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के संकल्प के साथ शनिवार को वार्ड संख्या-45 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban 2.0) के तहत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड के जरूरतमंद और पात्र लाभुकों को उनके पक्के घर के सपने को सच करने के लिए स्वीकृति पत्र सौंपे गए। एजी मोड़ डोरंडा स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड-45 के पार्षद नसीम गद्दी (पप्पू गद्दी) ने लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि वार्ड का कोई भी पात्र और जरूरतमंद परिवार इस कल्याणकारी योजना से वंचित न रहे, ताकि हर गरीब परिवार को सुरक्षित और पक्का आवास मिल सके।



