जमशेदपुर में NH-33 की जर्जर सड़क से लोग परेशान, 29 अक्टूबर से निर्माण शुरू होने का आश्वासन

जमशेदपुर में NH-33 पर गड्ढों और धूल से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पारडीह से बालीगुमा तक सड़क निर्माण 29 अक्टूबर से शुरू हो सकता है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो से गुजरने वाले NH-33 पर जर्जर सड़क और उड़ती धूल से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। पारडीह से बालीगुमा तक सड़क निर्माण 29 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। विधायक सरयू राय ने बताया कि NHAI के परियोजना निदेशक ने इसकी पुष्टि की है। फ्लाइओवर निर्माण के बीच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और धूल के कारण वाहन चालकों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।इससे पहले 3 अक्टूबर को सड़क निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन अगले ही दिन काम बंद हो गया। NHAI ने मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन को देरी की वजह बताया है। वहीं, सड़क की बदहाली को लेकर 25 अक्टूबर की शाम डिमना चौक के पास बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। सरयू राय ने कहा कि NHAI को 29 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। तय तारीख पर काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज हो सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।