नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया और कहा कि यह टिप्पणी दर्शाती है कि मुख्य विपक्षी दल को न केवल राजनीतिक, बल्कि वैचारिक पतन का भी सामना करना पड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था, ‘‘मोदी का बाप भी जाएगा’’, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने बिहार के पटना में एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी उस समय की, जब वहां मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे।’’



