पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास से गयाजी और बैंकॉक के बीच इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस नई हवाई सेवा से बिहार की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



