धनबाद : झामुमो ने धनबाद महानगर समिति में बंटी सिंह को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है वहीं अबु तारिक को उपाध्यक्ष बनाया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने दोनों को यह जिम्मेवारी दी है। बंटी सिंह पहले महानगर समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। इन नेताओं के मनोनयन पर विनोद पांडेय ने कहा है कि बंटी सिंह और अबु तारिक अपनी संगठानिक कर्मठता का उपयोग करते हुए संगठन के लिए सुदृढता से काम करेंगे और अनुशासन की परिधि में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संबंध स्थापित करेंगे।



