रांची : झामुमो ने तत्काल प्रभाव से पार्टी की गढ़वा जिला समिति को भंग कर दिया है। इसके साथ ही 17 सदस्यीय संयोजक मंडल भी गठित कर दिया है। संयोजक मंडल में मिथिलेश ठाकुर, ताहिर अंसारी, मनोज ठाकुर, धीरज कुमार दुबे, राजकिशोर यादव, शांति देवी, जवाहर पासवान, कामेश्वर बैठा, धर्मराज पासवान, अनंत प्रताप देव, तनवीर आलम, शंभु चंद्रवंशी, नितेश कुमार देव, जेपी मिंज, अंजली गुप्ता, संजीव कुमार भुईंया तथा जैनुल आबेदीन को शामिल किया गया है। गठन के बाद संयोजक मंडल को पंद्रह दिनों के भीतर गढ़वा जिला समिति के लिए अनुशंसित नामों को केंद्रीय कार्यालय भेजने को कहा गया है। इसके बाद गढ़वा जिला समिति का पुनर्गठन किया जायेगा।



