भारी बारिश के अलर्ट के बीच 28-29 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल, KG से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट और चक्रवात के संभावित असर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को केजी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
14 जनवरी तक बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग की ओर से 28 और 29 अक्टूबर को जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों में दो दिनों तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

प्रशासन का यह आदेश केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक लागू होगा। इसके तहत सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में नियमित पढ़ाई नहीं होगी।

परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन लेगा फैसला

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, निजी स्कूलों में पहले से निर्धारित परीक्षाओं के आयोजन को लेकर निर्णय लेने का अधिकार संबंधित स्कूल प्रबंधन को दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा के संबंध में अपने स्कूल से जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

शिक्षकों को स्कूल आना होगा अनिवार्य

स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित रहने के बावजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपस्थित रहना होगा। उन्हें स्कूलों में गैर-शैक्षणिक कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करना भी अनिवार्य होगा।

भारी बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला

रांची में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने तथा स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।