तीन से चार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की इस घटना में तीन से चार अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि अपराधियों की गतिविधियां घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। हालांकि, घर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान करने में परेशानी हो।
चुटिया पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पुलिस घर में चोरी हुए सामान का ब्योरा जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिसकर्मी के घर चोरी से सुरक्षा पर सवाल
आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी के घर में ही चोरी की घटना सामने आने से इलाके में चर्चा तेज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


