कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का शुभारंभ

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर के बुढ़ाखुखरा में 15.01 करोड़ रुपये से बने आधुनिक शीतगृह का उद्घाटन किया। इससे किसानों को उपज सुरक्षित रखने और बेहतर बाजार मूल्य पाने में मदद मिलेगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा में ₹15.01 करोड़ की लागत से निर्मित 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 100 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शुभारंभ किया गया।
मंत्री ने कहा कि शीतगृह से किसानों की उपज सुरक्षित रखने, फसल की बर्बादी कम करने और बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2018 में शुरू हुई यह परियोजना विभिन्न कारणों से अधूरी रह गई थी, जिसे निरंतर प्रयासों से पूरा किया गया।
कार्यक्रम में सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों को कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन के लिए ₹1 करोड़ 4 लाख 50 हजार की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। इनमें नौ पिकअप वाहन, दो मिनी ट्रक और दो मोबाइल वेंडिंग कार्ट शामिल हैं। इस अवसर पर टांगरबसली बाजार शेड का भी उद्घाटन हुआ।

Share This Article