मुंबई: मुंबई यातायात पुलिस ने अनधिकृत तेज रोशनी वाली हेडलाइट का इस्तेमाल करने पर 12,585 वाहनों का चालान काटा और करीब 88.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, ‘ऑपरेशन डैजलिंग लाइट’ नाम से यह विशेष अभियान एक जून से 26 अक्टूबर के बीच शहर के 41 यातायात मंडलों में चलाया गया, जिसके तहत मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत 12,585 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और करीब 88.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।


