अब एक ही छत के नीचे दिखेगा गुरुकुल से डिजिटल क्लासरूम तक का सफर! CBSE के नए अनुभव केंद्र का उद्घाटन

सीबीएसई के नए अनुभव केंद्र में विद्यार्थी गुरुकुल परंपरा से डिजिटल कक्षाओं तक भारतीय शिक्षा का सफर जान सकेंगे। छह हजार वर्ग फुट में बने केंद्र में 21 प्रदर्शनियां हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्राचीन गुरुकुलों में शिक्षा की परंपरा से लेकर आधुनिक डिजिटल कक्षाओं और भविष्य के करियर विकल्पों तक, भारतीय शिक्षा प्रणाली के सफर को अब एक ही छत के नीचे अनुभव किया जा सकेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए अनुभव केंद्र में विद्यार्थी न केवल देश की शैक्षिक विरासत से रूबरू होंगे, बल्कि विज्ञान, पर्यावरण और भविष्य की दुनिया को भी करीब से समझ सकेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को इस केंद्र का उद्घाटन किया। छह हजार वर्ग फुट में फैले इस केंद्र में 12 प्रमुख क्षेत्र और 21 प्रदर्शनियां हैं, जिनके माध्यम से प्राचीन परंपराओं और आधुनिक शिक्षा के बीच संबंध दर्शाया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।