उमर ने राष्ट्रीय स्कूल खेलों में जीत पर जम्मू-कश्मीर की वुशु और ताइक्वांडो टीम को बधाई दी

उमर अब्दुल्ला ने राष्ट्रीय स्कूल खेलों में वुशु और ताइक्वांडो की ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीमों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने दोनों स्पर्धाओं में कुल 22 पदक जीते।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश की वुशु और ताइक्वांडो टीम को राष्ट्रीय स्कूल खेलों में ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश में खेल की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन किया और दो खेलों में कुल 22 पदक जीते। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अब्दुल्ला ने गांदरबल स्थित सरकारी शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में दोनों स्पर्धाओं में ‘ओवरऑल टीम ट्रॉफी’ जीतने पर जम्मू-कश्मीर की वुशु और ताइक्वांडो टीम को बधाई दी।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की गई, जिसमें टीम ने चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। वहीं, 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित वुशु प्रतियोगिता में टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए। अब्दुल्ला ने 15 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन किया था। इस प्रतियोगिता में देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,300 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे देश भर की उभरती खेल प्रतिभाओं को एक मंच मिला।

युवा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी उपलब्धियां जम्मू-कश्मीर की बढ़ती खेल क्षमता और युवा खिलाड़ियों के समर्पण एवं कड़ी मेहनत को दर्शाती हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।