भारत फीफा अंडर-15 विश्व कप में अफगानिस्तान से हारा

बाकू में खेले गए फीफा अंडर-15 विश्व कप के क्लासिफिकेशन मैच में भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बाकू: भारत फीफा अंडर-15 विश्व कप एवं महोत्सव में 81 से 88वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में बृहस्पतिवार को यहां अफगानिस्तान से 1-2 हार गया।

भारतीय टीम अब 85 से 88वें स्थान के लिए होने वाले सेमीफाइनल मैच में कजाकिस्तान का सामना करेगी। कजाकिस्तान को हंगरी से हार का सामना करना पड़ा था।

अफगानिस्तान ने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से मोहम्मद मुस्तफा (15वें मिनट) ने पहला गोल किया, जिसके बाद शाहजादा सुल्तानी (27वें मिनट) ने उसकी बढ़त को दोगुना कर दिया।

भारत की तरफ से निबास मीतेई वाहेनगबाम (36वें मिनट) ने गोल दागा लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।