नयी दिल्ली: कांग्रेस ने एक संगठन द्वारा ‘मॉक पार्लियामेंट’ (प्रतीकात्मक संसद) आयोजित किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2014 से लगातार संसद का ‘‘मखौल उड़ाते’’ रहे हैं तथा ऐसे में इस ‘‘प्रायोजित’’ आयोजन को लेकर कोई हैरानी की बात नहीं है।

दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर आयोजित ‘मॉक पार्लियामेंट’ में प्रतिभागियों ने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं की भूमिकाएं निभाईं। इस दौरान चुनावी शुचिता, लोकतांत्रिक संस्थाओं और राजनीतिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर चर्चा केंद्रित रही।



