नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उपनिषद के मंत्र ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय’ का उल्लेख किया और कहा कि बचपन में उनसे मिला यह आध्यात्मिक संस्कार उनके लिए एक ‘खूबसूरत उपहार’ था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया और उनके साथ अपने बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें आसमान की तरह स्वतंत्र, समुद्र की तरह गहरा, धरती की तरह दृढ़ और प्रज्वलित अग्नि से भी अधिक उज्ज्वल बताया।



