गोवा हवाई अड्डे पर विमान के रनवे पर आ जाने के पीछे एआई एक्सप्रेस के चालक दल की चूक संभव: एएआईबी

गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस और नौसेना लड़ाकू विमान के बीच रनवे पर हुई घटना का कारण एएआईबी रिपोर्ट के अनुसार पायलट द्वारा गलत संचार व्याख्या और एटीसी निर्देशों की अनदेखी पाया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अनुसार इस साल अप्रैल में गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर जब नौसेना का एक लड़ाकू विमान उड़ान भर रहा था, तब एअर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस के विमान के रनवे पर आ जाने के संभावित कारणों में चालक दल द्वारा हवाई यातायात नियंत्रक के निर्देशों का पालन न करना और संचार की गलत व्याख्या शामिल है।

यह घटना तीन अप्रैल की सुबह एआई एक्सप्रेस के बोइंग 737-8 विमान से जुड़ी है, जो डाबोलिम से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या एएक्सबी 1109 का संचालन करने वाला था, और नौसेना के एकल पायलट वाले लड़ाकू विमान के बीच हुई थी। उड़ान में 171 लोग सवार थे और कोई हताहत नहीं हुआ था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।