रांची-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
08625/08626 रांची-पुर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन रांची से प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर तक शाम 6 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3 बजे पूर्णिया कोर्ट से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे रांची पहुंचेगी। मुरी और बोकारो स्टील सिटी में इसका ठहराव होगा।
राउरकेला और टाटानगर से भी मिलेगी सुविधा
08105/08106 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 7 बजे राउरकेला से रवाना होगी। अगले दिन शाम 5 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को रात 9 बजे झंझारपुर से चलेगी। इसका ठहराव बानो, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।
08181/08182 टाटानगर-लभा स्पेशल ट्रेन 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 1 बजे टाटानगर से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 4:50 बजे लभा पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 5:20 बजे लभा से चलकर रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी में इसका ठहराव होगा।
शालीमार-दरभंगा और प्रतापनगर-सांतरागाछी के बीच भी ट्रेन
08109/08110 शालीमार-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 3 से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:15 बजे शालीमार से रवाना होगी। वापसी में प्रत्येक बुधवार को रात 12:30 बजे दरभंगा से चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव सांतरागाछी में होगा।
इसके अलावा 09165/09166 प्रतापनगर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। 09165 प्रतापनगर-सांतरागाछी स्पेशल 2 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे प्रतापनगर से रवाना होकर तीसरे दिन रात 12:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में 09166 सांतरागाछी-प्रतापनगर स्पेशल 4 नवंबर को शाम 7 बजे रवाना होगी। इसका ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में होगा।


