परमहंस बाबा के समाधि पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य लंगर में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

डोमचांच के परमहंस धाम में तीन दिवसीय समाधि पर्व के दूसरे दिन चादरपोशी और भव्य लंगर का आयोजन हुआ, जहां झारखंड-बिहार समेत दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डोमचांच : ‘सब सत्’ का दिव्य मंत्र देने वाले श्री परमहंस बाबा के तीन दिवसीय समाधि पर्व के दूसरे दिन शनिवार को चादरपोशी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा समाधि स्थल ‘परमहंस बाबा की जय’ और ‘बाबा की धूनी जगजाहिर’ के जयकारों से गूंजता रहा।

paramhans-baba-samadhi-utsav-domchanch-koderma-news

समाधि पर्व में शामिल होने के लिए कोडरमा, झुमरीतिलैया, बरही, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो और झरिया समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के मुंगेर, नवादा, जमुई, बिहारशरीफ तथा कोलकाता और मुंबई से भी श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित लंगर में हजारों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।