भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका रामेश्वर उरांव का पुतला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती कुजूर और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ किये गये दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को तोरपा में राज्य के मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव का पुतला फूंका।

इस मौके पर विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान देने की परंपरा ही नहीं रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी अर्चना सिंह, खूंटी जिलाध्यक्ष जोनिका गुड़िया, भाजपा जिलायक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, संतोष जायसवाल, शशांक शोखर राय, रामानंद साहू, पुरेंद्र मांझी, दीपक तिग्गा, संगीता ठाकुर, गंदौरी गुड़िया, अनिता देवी और सौभग्या देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article