झारखंड में आज से J-TET 2026 परीक्षा शुरू, घुमावदार सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

News Aroma Desk
3 Min Read
झारखंड में आज से J-TET 2026 परीक्षा शुरू, घुमावदार सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड में आज लगभग 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET)-2026 का आयोजन शुरू हो चुका है। राज्यभर में 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए है। वहीं, राजधानी रांची में 101 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली जा रही है। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुबह 7:30 बजे से ही परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था। अभ्यार्थियों की परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले गहन जांच की गई। अभ्यार्थियों को पहचान पत्र से मिलान करने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

J-Tet Exam के नए पैटर्न ने बढ़ाई परीक्षार्थियों की टेंशन

इस बार परीक्षा नए पैटर्न पर आयोजित होने से परीक्षार्थियों में चिंता देखने को मिली। घुमावदार सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया। एक्जाम का नया पैटर्न और सवालों का स्तर परीक्षा केंद्रों के बाहर चर्चा का विषय बना रहा। लंबे वक्त के बाद हो रही यह परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए नए प्रारूप के अनुरूप खुद को ढालना भी एक चुनौती के समान रहा।

5.65 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया Registration

झारखंड भर में J-Tet 2026 के लिए 5,65,048 अभ्यर्थियों ने Registration कराया है। जिनमें प्राथमिक स्तर यानी कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए 1,95,935 अभ्यर्थी और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठवीं तक के लिए 3,69,113 अभ्यर्थी मौजूद हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। लगभग 10 साल बाद परीक्षा आयोजित होने से अभ्यर्थियों में खासा उस्ताह देखने को मिला।

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, ताकि सफल उम्मीदवारों को TET प्रमाणपत्र दिए जा सकें। यह कदम सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लगभग 39,000 रिक्त पदों के मद्देनजर उठाया गया है।

Share This Article