ओडिशा के महानिदेशक कारा पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, तबादला

ओडिशा के महानिदेशक कारा सुशांत कुमार नाथ पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज। जांच पूरी होने तक पद से हटाए गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: ओडिशा के पुलिस महानिदेशक-कारा सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ एक अधीनस्थ कर्मचारी का कथित यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है और जांच पूरी होने तक उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद के दावेदारों में से एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और नाथ के मित्र को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने तक सरकार ने नाथ का तबादला गृह विभाग में ‘विशेष कार्य अधिकारी’ (ओएसडी) के पद पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि नाथ और उसके मित्र कुदलीप रथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जिनमें यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और समान इरादा शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता जेलर है। शिकायतकर्ता महिला अधिकारी के मुताबिक अगस्त 2025 के बाद से रथ ने उन्हें कई बार फोन किया और कुछ ‘आपत्तिजनक और अवांछित’ संदेश भेजे, जिनमें उससे आईपीएस अधिकारी के साथ रात्रि भोज पर मिलने के लिए कहना शामिल है।

महिला ने आरोप लगाया कि निमंत्रण ठुकराए जाने पर उसे एक ऐसे मामले में फंसाया गया जो उसकी देखरेख वाली जेल से कैदियों के भागने से जुड़ा था।

नाथ से संपर्क करने पर उन्होंने पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।