पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चांडिल में निभाई पारिवारिक परंपरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला के चांडिल स्थित अपने ननिहाल पहुंचे। धातकीडीह में मामा के घर पारिवारिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाईं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला जिले के चांडिल स्थित अपने ननिहाल पहुंचे। मुख्यमंत्री रुचाप के धातकीडीह स्थित अपने मामा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पारिवारिक परंपरा के अनुसार रस्म अदायगी की। मुख्यमंत्री के ननिहाल पहुंचने को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ उन्होंने पारिवारिक परंपरा निभाई। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत किया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दरअसल, झारखंडी समाज में माता-पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन की रस्में पूरी करने के पश्चात मामा घर जाकर पारंपरिक रस्म अदायगी करने की परंपरा है। इस दौरान मामा घर में पैर धोकर स्वागत किया जाता है और भोजन कराने की परंपरा निभाई जाती है। बताया जाता है कि मामा घर में छुतका दूर किया जाता है। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन हो गया था। इसके बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन की पारिवारिक परंपराएं पूरी करने के पश्चात मुख्यमंत्री मंगलवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ धातकीडीह स्थित मामा घर पहुंचे और पारंपरिक रस्म अदायगी की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।