झारखंड : नाबालिग से रात भर किया दुष्कर्म, सुबह छोड़ गए घर, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इलाके का ही युवक रंजीत कुमार पंडित पहले उसे बहलाकर मेला दिखाने ले गया।

बाद में उसे घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक उसे मुंडली मेला घुमाने ले गया था।

मेला दिखाकर शाम छह बजे घर छोड़ दिया। कुछ देर बाद पुन: आया। उसको बहलाकर अपने घर ले गया वहां पूरी रात उसके साथ ज्यादती की। उसे चेतावनी दी कि किसी को कुछ मत बताना।

वह सुबह घर पहुंचा देगा। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे युवक ने उसे उसके घर के पास ले जाकर छोड़ दिया। घर में स्वजनों ने पूछा कि वह कहां थी।

सभी परेशान थे। वह रो पड़ी, सारी जानकारी घरवालों को दी। तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तीनपहाड़ थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि आरोपित युवक को छापेमारी कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसे कोर्ट में पेश किया गया वहां सेन्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share This Article