HomeUncategorized29.81 किमी प्रतिदिन निर्माण के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग ने बनाया रिकॉर्ड

29.81 किमी प्रतिदिन निर्माण के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग ने बनाया रिकॉर्ड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: एक दिन में औसतन 29.81 किलोमीटर प्रतिदिन की निर्माण गति के साथ कोविड-19 संकट और महीनों तक लॉकडाउन के बावजूद 2020-2021 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक रहा है।

5 फरवरी, 2021 तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की कुल लंबाई 9,242 किलोमीटर है। 2020-21 के दौरान निर्मित राष्ट्रीय राजमार्गों की दैनिक औसत लंबाई 29.81 किमी प्रतिदिन है, जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा साझा किए गए प्रतिदिन निर्मित सड़क संबंधी आंकड़ों को इंगित करता है।

आईएएनएस द्वारा प्राप्त डेटा में उल्लेख किया गया है कि प्रतिदिन के औसतन सड़क निर्माण के लिहाज से अंतिम उच्च गति 2018-19 में प्रतिदिन दर्ज की गई थी।

जब प्रतिदिन निर्माण गति 29.74 किमी थी, और कुल 10,855 किमी सड़कों का निर्माण किया गया था।2019-20 में, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति प्रतिदिन 28.04 किमी थी, और अवधि के दौरान 10,237 किमी सड़क का निर्माण किया गया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण ने 2017-18 के दौरान 26.93 किमी प्रति दिन की गति के साथ उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई, जबकि 2016-17 में 22.55 किमी और 2015-16 में 16.61 किमी थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के तहत 2017-18 के दौरान कुल 9,829 किलोमीटर, 2016-17 में 8,231 किलोमीटर और 2015-16 में 6,061 किलोमीटर का निर्माण किया गया।

सरकार ने 2021-22 में 12,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का लक्ष्य तय किया है।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट (2020-21) में बताया कि पिछले पांच वर्षों में लिए गए प्रमुख नीतिगत निर्णयों से होने वाले लाभ को समेकित करने के लिए साल 2020-21 रहा, जो चल रही परियोजनाओं की निगरानी का समय था।

मंत्रालय ने 2015-16 तक जारी सभी परियोजनाओं को पूरा करने का निर्णय लिया, और राष्ट्रीय राजमार्गों के कम से कम 11,000 किलोमीटर के निर्माण का अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य रखा गया है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों के लगभग 12,000 किलोमीटर के निर्माण की आकांक्षा है, जो 2019-20 के 10,237 किलोमीटर के मुकाबले अधिक है।

मंत्रालय ने संसदीय पैनल को सौंपी गई डेटा रिपोर्ट में कहा कि कुल मिलाकर सड़क परियोजनाएं 6.26 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत के साथ 55,000 किलोमीटर से अधिक लंबी है।

रिपोर्ट के अनुसार, 7,767 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्गों को 2020-21 के पहले नौ महीनों में पूरा किया गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसी अवधि में 6,940 किलोमीटर था।

भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है जो लगभग 62.16 लाख किमी का है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग (1,36,440 किमी), एक्सप्रेसवे (1,76,818 किलोमीटर), राज्य राजमार्ग, प्रमुख सड़कें, अन्य जिला सड़कें और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। कुल 59,02,539 किमी अन्य सड़कें हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...