Koderma News: कोडरमा में मंगलवार को बाईक सवार तीन स्कूली बच्चों को कोलगरमा के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Koderma News: घायलों की पहचान
बताया जा रहा है कि, तीनों बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर पथलडीहा स्थित स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान कोलगरमा के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। और तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घायलों की पहचान कोलगरमा निवासी 12 वर्षीय रंजन कुमार, राखी कुमारी और प्रवीण कुमार यादव के रूप में की गई है।

रंजन कुमार की स्थिति गंभीर
Koderma News: वहीं, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सभी को नजदीक के सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 12 वर्षीय रंजन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।


