Ranchi News: JESOWA दिवाली मेले में बाइक चोरों का आतंक, चार दिनों में 4 मोटरसाइकिल चोरी

News Aroma Desk
3 Min Read
Ranchi News: JESOWA दिवाली मेले में बाइक चोरों का आतंक, चार दिनों में 4 मोटरसाइकिल चोरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित जेसोवा दिवाली मेले में सैकड़ों लोग मेला घूमने और खरीदारी करने पहुंचे। लेकिन, लोगों को बाइच चोरों ने बेहद परेशान किया। बताया जा रहा है कि, मेले के दौरान चार दिनों में चार मोटरसाइकिल चोरी होने की खबर सामने आई है। जिनमें से तीन बाइक मेला परिसर और आसपास से चोरी हुई, जबकि एक केंद्रीय पुस्तकालय की पार्किंग से चोरी की गई। घटना के बाद लोगों ने लालपुर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की वजह से मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि वह नेवरी विकास का रहने वाले है। वह 2 नवंबर को दोपहर करीब 12:40 बजे अपने रॉयल एनफील्ड से मेला घूमने पहुंचे थे। उन्होंने बाइक मेले के एंट्री गेट के पास बनी पार्किंग में खड़ी की थी। लेकिन, वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Ranchi News: एक नवंबर को दो बाइक की हुई चोरी

वहीं, 1 नंवबर को भी दो बाइक चोरी की घटनाएं हुई। अभय रंजन गोस्वामी रात को मेला घूमने पहुंचे थे। उन्होनें अपनी बाइक स्व. शिबू सोरेन के आवास के सामने चिल्ड्रेन पार्क की बाउंड्री के पास खड़ी की थी। लेकिन रात करीब नौ बजे लौटने पर बाइक अपनी जगह पर नहीं मिली। वहीं, ओरमांझी के रहने वाले रोहित कुमार महतो शाम चार बजे बापू वाटिका के पास बाइक पार्क कर मेला घूमने गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटने पर उनकी बाइक भी जगह से गायब थी। इससे पहले 30 अक्टूबर को हेमंत कुमार महतो की बाइक केंद्रीय पुस्तकालय की पार्किंग से चोरी हो गई थी। उन्होंने अपनी बाइक वहां सुबह 10:30 बजे बाइक खड़ी की थी और रात 9:15 बजे लौटने पर वहां बाइक नहीं थी।

Ranchi News: सभी पीड़ित लोगों ने लालपुर थाने मेंअज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई और बाइक बरामद करने की मांग की है। अब यह सवाल भी उठ रहा है कि मेले में सैकड़ों लोगों की आवाजाही के बीच पार्किंग में खड़े वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।

Share This Article