Ranchi Flight Ticket Price: त्योहारों पर घर लौटना हुआ महंगा, बेंगलुरु से रांची का किराया 30, 000 रुपये पार

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi Flight Ticket Price: त्योहारों पर घर लौटना हुआ महंगा, बेंगलुरु से रांची का किराया 30, 000 रुपये पार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Flight Ticket Price: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए घर आना महंगा हो गया है। विमान में यात्रा करना इतना महंगा हो गया है कि, इसका असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ रहा है। सामान्य दिनों के किराये के मुकाबले विमान का किराया लगभग तीन से चार गुना पहुंचा गया है। जहां, बेंगलुरु से रांची का एकतरफा टिकट 30,999 रुपये, मुंबई से 26,693 रुपये और दिल्ली से 20,968 रुपये तक महंगा हो गया है।

यात्रियों की मांग ज्यादा और उपलब्ध सीटें कम

त्योहारी सीजन में विमान किराये की बढ़ोतरी का सबसे बड़ा वजह है यात्रियों की मांग ज्यादा है और उपलब्ध सीटें कम है। दुर्गापूजा के बाद दिवाली और छठ महापर्व के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने राज्य झारखंड लौट रहे हैं। विशेषकर बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और दिल्ली से रांची आने वाली उड़ानों में भीड़ ज्यादा है। रांची से कुछ प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों के जगह यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है क्यों कि उनके पास विकल्प कम है । इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ गया हैं।

जैसे-जैसे सीटें भर रही, वैसे बढ़ रहा किराया

विमान कंपनियां डायनेमिक प्राइसिंग प्रणाली के आधार पर किराया तय करती हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण कम किराये वाली सीटें पहले ही बुक हो जाती हैं। आखिरी वक्त फिर लोगों को महंगी टिकट लेनी पड़ती है। इसके अलावा विमान ईंधन की कीमतों में उछाल और कुछ मार्गों पर सीमित सीधी उड़ानें भी किराये पर असर डालती हैं।

Share This Article