Ranchi News: अब राजधानी में गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत? 1.52 करोड़ की योजना मंजूर

News Aroma Desk
3 Min Read
Ranchi News: अब राजधानी में गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत? 1.52 करोड़ की योजना मंजूर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची के लोगों को गर्मी में पानी की समस्या ना हो इसके लिए पेयजल विभाग अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। हर वर्ष गर्मियां आते ही, पाइपलाइन में लीकेज से परिशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके मरम्मत के कारण कई इलाकों में दो से तीन दिन जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित हो जाती है। इसका सबसे अधिक असर ड्राई जोन में रह रहें लोगों पर पड़ता है। लेकिन, इस बार गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल विभाग ने पुरानी और कमजोर पाइपलाइनों को दुरुस्त करने की योजना बनाई है।

बता दें, रुक्का डैम से राजधानी के अधिक घरों में जलापूर्ति की जाती है। लेकिन यहां से शहर तक पानी पहुंचाने वाली कई राइजिंग पाइपलाइनें सालों से इस्तेमाल किए जाने से काफी पुरानी हो गई हैं। विभाग ने सर्वे कर लीकेज वाले स्थानों और कमजोर पाइपलाइनों को चिह्नित कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इनकी मरम्मत के लिए करीब 1.52 करोड़ रुपये की तीन योजनाएं तैयार की गई हैं।

Ranchi News: योजनाबद्ध तरीके से पूरा होगा काम

पहली योजना में डीबीआई क्षेत्र में 68.76 लाख रुपए से नई डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लीकेज के वजह से पानी की बर्बादी और बार-बार मरम्मत की जरूरत भी कम होने की संभावना है।

दूसरी योजना में 34.62 लाख रुपये की लागत से रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र की पाइपलाइनों का मरम्मत किया जाएगा। पुराने और खराब पाइपों को दुरुस्त करने के साथ जहां जरूरत होगी वहां नए पाइप भी लगाए जाएंगे।

तीसरी योजना के तहत नेवरी रिंग रोड समेत संबंधित इलाकों में क्षतिग्रस्त चैंबर की मरम्मत और राइजिंग मेन लाइन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 48.37 लाख रुपये खर्च होगें।

Ranchi News: गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से मिलेगी राहत

इसको लेकर रूक्का डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि, विभाग ने एक-एक स्थान का निरीक्षण किया है। गर्मी शुरू होने से पहले जहां पाइपलाइन बदलने या मरम्मत की जरूरत है, वहां जल्द ही काम कराया जाएगा। इसका उद्देश्य गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से राहत देना है।

Share This Article