झारखंड के 2.55 लाख पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! खाते में पहुंची अक्टूबर-नवंबर की पेंशन, खाते में पैसे नहीं आए तो तुरंत करें ये काम

झारखंड के रांची जिले में 2.55 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में अक्टूबर और नवंबर 2026 की राशि भेजी गई। पेंशन नहीं मिली तो आधार सीडिंग कराएं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के लाभुकों को अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि भेज दी गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक, इस बार जिले के कुल 2,55,534 लाभुकों को दोनों महीनों की पेंशन का भुगतान किया गया है। इस दौरान सरकार की ओर से कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये की राशि DBT के जरिए सीधे लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इस योजना का मकसद पात्र बुजुर्गों, विधवा और एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों समेत अन्य निर्धारित श्रेणियों के लोगों को नियमित आर्थिक मदद देना है, ताकि उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

पेंशन नहीं आई तो बैंक खाते में जरूर कराएं यह काम

जिला प्रशासन का कहना है कि पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे। वहीं, जिन पेंशनधारियों के बैंक खातों में अब तक राशि नहीं पहुंची है, उन्हें एक जरूरी काम करना होगा। ऐसे लाभुकों को अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। आधार सीडिंग पूरी होने के बाद ही पेंशन भुगतान से जुड़ी परेशानी दूर करने में मदद मिल सकती है।

प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है :

अनगड़ा – 10,311

अरगोड़ा शहरी – 9,368

बरगाईं शहरी – 5,188

बुंडू – 9,034

बुंडू नगर पंचायत – 2,753

बुढ़मू – 11,055

चान्हो – 12,461

हेहल शहरी – 7,541

कांके – 17,027

कांके शहरी – 340

खलारी – 5,214

लापुंग – 7,164

मांडर – 16,115

नगड़ी – 8,259

नगड़ी शहरी – 6,800

नामकुम – 10,136

नामकुम शहरी – 5,733

ओरमांझी – 8,157

राहे – 9,189

रांची टाउन शहरी – 13,099

रातू – 10,756

सिल्ली – 15,683

सोनाहातू – 13,752

तमाड़ – 20,689

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।