जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा के भालूबासा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक सरयू राय, नंदजी प्रसाद, कुलवंत सिंह बंटी एवं हरेलाल महतो उपस्थित रहे।



