झारखंड में विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DUMKA/दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला के साथ नौ मार्च को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में चार को नामजद किया गया था।

इनमें से तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। चौथे आरोपित की पुलिस तलाश में लगी है।

नौ मार्च को हुई घटना की शिकायत पीड़िता ने 12 मार्च को शिकारीपाड़ा थाना में दर्ज कराई थी।

जिन तीन आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है उनमें काठीकुंड थाना क्षेत्र के हरला गांव का राजू केवट, रंजीत केवट व इनका सहयोगी शिकारीपाड़ा के ढाका गांव का सुनील केवट है।

ढाका का ही एक और आरोपित संदीप केवट फरार है। शिकारीपाड़ा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि राजू केवट उसे बहलाकर बाइक से हरला गांव ले गया था।

वहां फुटबॉल मैदान के समीप एक सरकारी भवन में उसे रखा गया। यहां उसके साथ चारों ने दुष्कर्म किया। बताया कि पीड़िता ने एक युवक से प्रेम विवाह किया था।

बाद में युवक की हत्या हो गई। हत्या के आरोप में पीड़िता व उसके माता पिता को 2019 में जेल जाना पड़ा था।

Share This Article