नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा का शव पोस्टमार्टम के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई लाया गया

परविंदर सिंह झोटा के परिवार की सरकार से सहमति के बाद 22 दिन से जारी आंदोलन समाप्त हुआ। झोटा का शव पोस्टमार्टम के लिए चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर लाया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार की ओर से सरकार के साथ सहमति जताए जाने के बाद 22 दिन से जारी आंदोलन समाप्त हो गया। इसके बाद झोटा का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए मानसा से चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) लाया गया। झोटा का शव तीन सप्ताह से अधिक समय तक मानसा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया था। बृहस्पतिवार देर रात इसे एंबुलेंस से चंडीगढ़ ले जाया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।