जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

जमशेदपुर के डोबो में पांडे ढाबा के पास भीषण सड़क हादसे में कार और बाइक की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, परिवारों में मातम पसरा।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के डोबो से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। दुख की बात यह है कि इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में दुख और शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान धतकीडीह मुखी बस्ती निवासी 20 वर्षीय सुभाष कर्माकर और कपाली की झोपड़ी बस्ती निवासी 19 वर्षीय लाया मुखी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक गुरुवार देर रात बाइक से डोबो की ओर जा रहे थे। इसी बीच पांडे ढाबा के पास उनकी बाइक की ठीक सामने से आ रही एक सफेद कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कपाली ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान पूरा होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। इधर, दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कम उम्र में जवान बेटों को खोने से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर डोबो और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।