मोकामा विधायक अनंत सिंह का भोजपुर में स्वागत, जेसीबी से बरसाए गए फूल

मोकामा विधायक अनंत सिंह का भोजपुर में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। बामपाली में जेसीबी से फूल बरसाए गए, जिससे इलाके में चर्चा तेज हो गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोजपुर : मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार का बनारस रवाना होने के दौरान भोजपुर जिले में जोरदार स्वागत किया गया। पटना से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बनारस जा रहे अनंत सिंह के आरा पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। आरा के कायम नगर से लेकर बामपाली तक जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया गया। बामपाली के पास समर्थकों ने जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। राष्ट्रीय स्वयं संगठन एवं वीर बरमेश्वर सेवा के राष्ट्रीय संयोजक मोनू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत समारोह में शामिल हुए। समर्थकों ने अनंत सिंह को माता आरण्य देवी के प्रतीक स्वरूप चुनरी भेंट की और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। अपने स्वागत में उमड़ी भीड़ और समर्थकों का उत्साह देखकर अनंत सिंह भी काफी प्रसन्न नजर आए। भोजपुर में हुए इस भव्य स्वागत ने उनकी बनारस यात्रा को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है।

Share This Article