हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, गोली लगने से अपराधी घायल

हजारीबाग के उरीमारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अंशु दुबे घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से अंशु दुबे नाम का आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, उरीमारी में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में अंशु दुबे शामिल था। उसने अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराया था और पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया था। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार कर्मा टिल्हा के जंगल में छिपाकर रखा गया है।

गुरुवार रात करीब 8 से 8:30 बजे पुलिस उसे लेकर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची। इसी दौरान अंशु ने छिपाए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। घटना में कोई अन्य घायल नहीं हुआ। पुलिस ने हथियार और एक पर्चा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी इकबाल के अनुसार, घायल आरोपी खतरे से बाहर है। मामले की आगे जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।