दलमा बाबा शिव मंदिर पहुंचे सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री, भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

झारखंड के सूचना आयुक्त डॉ. तनुज खत्री ने दलमा की पहाड़ियों पर स्थित प्राचीन दलमा बाबा शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री रविवार को दलमा की 2,700 फीट ऊंची पावन पहाड़ियों पर स्थित प्राचीन दलमा बाबा शिव मंदिर और हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मनमोहक प्राकृतिक छटा और घने जंगलों के बीच स्थित यह धार्मिक स्थल झारखंड की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इससे पहले सात नवंबर को डॉ तनुज ने तमाड़ स्थित मां देवड़ी मंदिर में मां का दर्शन और पूजन किया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।