कोलकाता: कोलकाता में काली पूजा की रात प्रतिबंधित पटाखे जलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 592 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 238.6 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से 205 को प्रतिबंधित पटाखे जलाने और 387 को उपद्रव करने के आरोप में पकड़ा गया।



