हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ की फ्लाइंग टीम रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान शनिवार की रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम टाटीसिलवे स्टेशन पहुंची। यहां हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान चार संदिग्धों को गांजा के साथ पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी जितेंद्र, सनी और वर्मा तथा बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है।
ओडिशा से बिहार ले जा रहे थे गांजा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से खरीदा गया था। इसकी खेप बिहार के चंपारण इलाके में पहुंचाई जानी थी। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
चार मोबाइल और दस्तावेज भी जब्त
रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में आरपीएफ ने चारों आरोपियों को बरामद गांजा, चार मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेजों के साथ जीआरपी रांची को सौंप दिया है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जीआरपी की ओर से की जा रही है।


