Hazaribagh News: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 12 घायल

News Aroma Desk
2 Min Read
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 12 घायल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh News: हजारीबाग से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ, सोमवार को सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और हादसे में 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है, सभी हजारीबाग से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण स्थित दनुआ घाटी में टैंकर और ट्रक की टक्कर से यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Hazaribagh News: गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के बिहारो गांव के सलैयाटांड़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से घर में कहर टूट पड़ा है। दरअसल, रविवार को 90 वर्षीय कुंजो प्रजापति का निधन हो गया था। कुंजो प्रजापति की आखिरी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाए। जिसको पूरा करने के लिए परिवार के लोग उनके पार्थिव शरीर को लेकर वाराणसी जा रहे था। जिसके लिए उनके छोटे बेटे राजू पंडित मुंबई से झारखंड पहुंचे थे। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटना की शिकार हो गई।

Hazaribagh News: मृतकों की पहचान

इस हादसे एक ही परिवार के छह लोग और उनके एक पड़ोसी की जान चली गई। और 19 लोगों में 12 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान कुंजो प्रजापति के पुत्र राजू पंडित, बड़ी बहू बुधनी देवी, दामाद धोकल पंडित, जीजा रामेश्वर पंडित और पड़ोसी रामकिशुन मंडल के रुप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Share This Article