Ranchi News: राजधानी रांची से मानवता के शर्मशार करनेवाली घटना सामने आई है। रांची के रातू थाना में छात्रा ने शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस बताया कि, उसके साथ पहले छेड़खानी और फिर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है ।



