Jharkhand News: झारखंड के युवाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, फ्री कोचिंग से बन सकेंगे जज और APO

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: झारखंड के युवाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, फ्री कोचिंग से बन सकेंगे जज और APO
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड के युवाओं के बड़ी खुशखबरी है। अब राज्य सरकार सभी युवाओं को जज और सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) बनने के लिए मुक्त कोचिंग उपलब्ध करवाने जा रही है। इसके साथ ही विधि के स्नातक स्तरीय व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी भी कराई जाएगी। जिसके लिए सीएम हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, यह योजना साल 2027 से शुरु हो सकती है।

हर साल 200 विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

Jharkhand News: इसके तहत हर साल 200 विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। जिनमें 50 को सिविल जज, 50 को एपीओ और 100 को विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा की कोचिंग दी जाएगी। इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड राज्य के स्थानीय निवासी ही उठा सकतें है। इसके लिए वैध स्थानीय निवासी और आय प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। और परिवार का सलाना आय 8 लाख रुपए से कम होना चाहिए।

Jharkhand News: कब तक चलेगी कोचिंग

सिविल जज और एपीओ की तैयारी के लिए आठ महीने तक कोचिंग कराई जाएगी। हर सप्ताह अधिकतम 14 घंटे की कक्षाएं चलेंगी। वहीं, विधि पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए छह महीने का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। विशेषज्ञ शिक्षक जनरल स्टडीज, लीगल स्टडीज, निबंध और अन्य जरूरी विषयों को पढ़ाएंगे। इसके साथ ही, हर सप्ताह और महीने में मॉक टेस्ट भी होंगे।

राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार छात्रों के लिए यह एक बड़ा वरदान साबित होगा। जो पैसों की कमी की वजह से कानून (लॉ) के क्षेत्र में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते थे।

 

Share This Article