नयी दिल्ली : किसी कर्मचारी को कमरे के कोने में खड़ा कर देना, पार्टी के किसी सदस्य को दीवार की ओर मुंह करके खड़े रहने का आदेश देना या किसी व्यक्ति से कई दिनों तक बात नहीं करना… पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ‘‘कभी-कभार गुस्सा आने पर’’ कुछ इस तरह पेश आती थीं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में अपनी सास इंदिरा गांधी के स्वभाव के बारे में यह खुलासा किया है।

सोनिया गांधी ने मंगलवार से बाजार में उपलब्ध अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में शादी के बाद नेहरू-गांधी परिवार में अपने पहले वर्ष के अनुभवों का जिक्र किया है।



