उधार के पैसे नहीं मिले तो चला दी गोली! जंगल में हथियार लेकर घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

बोकारो के नावाडीह में कुलदीप कुमार महतो पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी कारु महतो को पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro news: बोकारो के नावाडीह में कुलदीप कुमार महतो पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी कारु महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 9 नवंबर को आहारडीह लंगड़ाटांड जंगल से पकड़ा है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी सिक्सर और दो जिंदा गोलियां भी बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, कारु महतो किसी दूसरी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जंगल में हथियार लेकर घूम रहा था।

दरअसल, घटना 7 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। आरोप है कि बांसीवेडा निवासी कुलदीप कुमार महतो पर कारु महतो ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस हमले में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। कारु महतो ने कुलदीप से उधार पैसे मांगे थे। लेकिन पैसे नहीं मिलने पर उसने गोली चला दी।

घटना के बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो-तेनुघाट के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आहारडीह लंगड़ाटांड जंगल में हथियार के साथ मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कुलदीप पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है। वहीं, अवैध हथियार और गोलियां बरामद होने के मामले में नावाडीह थाना में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कारु महतो का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दुमका, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, डुमरी, नावाडीह और बरवड्डा थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।