Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ी ठंड, छठ पूजा पर लुढ़केगा पारा; इस दिन बारिश का अलर्ट

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। सुबह और रात के समय लोगों ठंड का एहसास ज्यादा होने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। मौसम के इस दोहरे मिजाज के बीच महापर्व छठ पर ठंड बढ़ने की संभावना हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, राजधानी रांची में 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

Jharkhand Weather: राज्य में लगातार गिर रहा रात का पारा

पिछले कुछ दिनों से झारखंड में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का संकेत है। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार छठ के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में अधिक ठंड महसूस होगी।

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम में बदलाव के साथ-साथ सुबह के समय धुंध और कुहासा नजर आ रहा है । जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Share This Article