Dhanbad News: अवैध कोयला कारोबार पर CISF का शिकंजा, BCCL के तीन इलाकों में छापेमारी, 12 टन कोयला जब्त

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल के तीन इलाकों में छापेमारी कर 12 टन अवैध कोयला और एक मोटरसाइकिल की जब्त।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
धनबाद: कोयले के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। BCCL के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 12 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। इस दौरान कोयला लदी एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी गई।
CISF की यह कार्रवाई BCCL के ब्लॉक-2 क्षेत्र की खोखीबीघा बस्ती, सिजुआ CISF कैंप और भौंरा इलाके में की गई।

तीन इलाकों में हुई छापेमारी

अवैध कोयला कारोबार की सूचना के आधार पर CISF की टीम ने इन क्षेत्रों में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया। इसके साथ ही कोयले की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

कार्रवाई के बाद जब्त किए गए करीब 12 टन कोयले और मोटरसाइकिल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।