प्रसिद्ध नागपुरी गायक बसीर अंसारी का हर्ट अटैक से निधन

झारखंड के प्रसिद्ध नागपुरी गायक बसीर अंसारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। लोहरदगा के हीरही निवासी बसीर के निधन से संगीत जगत में शोक है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : झारखंड के नागपुरी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोहरदगा जिले के हीरही निवासी प्रसिद्ध नागपुरी गायक बसीर अंसारी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न केवल लोहरदगा, बल्कि पूरे झारखंड के नागपुरी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बसीर अंसारी को अचानक हार्ट अटैक आया। उनकी तबीयत बिगड़ते ही परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बसीर अंसारी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों, साथी कलाकारों और संगीत प्रेमियों में गहरा दुख व्याप्त है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। नागपुरी संगीत जगत के लिए उनका निधन एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी आवाज और संगीत के प्रति समर्पण लंबे समय तक लोगों की यादों में जीवित रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।