अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सफर होगा आसान, 23.88 करोड़ से चमकेगी 3.45 किमी सड़क, 13 महीने में पूरा होगा काम

रांची में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक 3.45 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण होगा। 23.88 करोड़ रुपये की परियोजना 13 महीने में पूरी होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी की व्यस्त सड़कों में शामिल अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। इस मार्ग के बचे हुए हिस्से का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग की इस योजना पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 23.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग के पथ प्रमंडल रांची की देखरेख में सड़क का निर्माण कुल 3.450 किलोमीटर की लंबाई में कराया जाएगा। इस पूरे काम को पूरा करने के लिए 13 महीने की समय-सीमा तय की गई है। निर्माण कार्य तय समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा हो, इसके लिए विभाग ने तीन चरणों में लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

योजना के मुताबिक पहले 3.25 महीने में 25 प्रतिशत, 6.50 महीने में 50 प्रतिशत और 13 महीने के भीतर पूरा यानी 100 प्रतिशत काम पूरा करना अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि तय समय से पहले काम पूरा करने पर ठेकेदार को बोनस देने का प्रावधान भी रखा गया है। वहीं, काम में देरी होने पर हर दिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।